दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

विज्ञापन

महिला के पिता ने आरोपी पति सहित तीन पर करायी प्राथमिकी सीतामढ़ी जिले के सुरसंड का रहने वाला है आरोपी पति प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के कुढ़नी में बुधवार की देर रात दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर दी गयी. घटना की जानकारी पुलिस और लोगों को गुरुवार की सुबह हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका अनामिका कुमारी (24) सीतामढ़ी जिले के सुरसंड निवासी रवि कुमार गुप्ता की पत्नी थी. उसका मायका सीतामढ़ी जिले में ही भीमपुर भटुरा बताया गया है. सूचना पर पहुंचे अनामिका के पिता लाल बिहारी साह ने थाने में दहेज के लिए हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अनामिका के पति के साथ ससुर व सास को आरोपी बनाया गया है. बताया कि मेरा दामाद कारोबार के लिए 15 लाख रुपये की मांग करता था. दामाद रवि कुमार गुप्ता कुढ़नी सीएचसी में आइसीएमआर संस्था में डाटा इंट्री ऑपरेटर था. इस कारण दोनों कुढ़नी में किराये के मकान में रहता था. पति ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर शव को कमरे में लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है. कुढ़नी प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन