पूजा के लिए गये थे गांव, चोरों ने खंगाला घर

पूजा के लिए गये थे गांव, चोरों ने खंगाला घर
-कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक के घर से 15 लाख की संपत्ति चुरायी -आनंदपुरी बीबीगंज की घटना, आठ ताला काट कर की वारदात
मुजफ्फरपुर.
सदर थाना क्षेत्र के आनंदपुरी बीबीगंज के रहने वाले पाइप लाइन कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक धीरेंद्र कुमार के बंद घर से 16 लाख की संपत्ति चुरा ली. घर पिछले तीन दिनों से बंद था. गृहस्वामी दुर्गा पूजा में शामिल हाेने के लिए साहेबगंज पैतृक गांव गए हुए थे. पड़ोसी से घटना की जानकारी मिलने के बाद वह बुधवार अपने घर पहुंचे. चोरों ने मेन गेट समेत सभी कमरों का ताला काट कर चोरी कर ली थी. पीड़ित गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. चोरों का सुराग लगाने के लिए मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है.गृहस्वामी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका घर सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज आनंदपुरी में है. तीन दिन पहले घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ साहेबगंज स्थित पैतृक गांव गये थे. इस बीच चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बना लिया. मेन गेट समेत आठ ताले काट कर चोरी की. गोदरेज, पलंग का बॉक्स आदि को तोड़कर उसमें रखे दो लाख कैश, मां, पत्नी व भाभी की सोने-चांदी के करीब 14 लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है. पुलिस जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




