वार्ड पार्षद सीमा झा की जमानत पर 11 जून को सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

वार्ड पार्षद सीमा झा की जमानत पर 11 जून को सुनवाई

विज्ञापन

संवाददाता,मुजफ्फरपुर.

आपके शहर में

विज्ञापन

आयकर की छापेमारी में निजी स्कूल से हथियार मिलने के मामले में नामजद आरोपित बनायी गयी वार्ड 41 की पार्षद सीमा झा की अग्रिम जमानत अर्जी पर 11 जून को सुनवाई होगी. कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी मांगी है. एडीजे 20 के न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई चल रही है. बता दें कि आयकर विभाग की विशेष टीम ने पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा और उसकी पत्नी सीमा झा के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. अवैध संपत्ति की तलाश में की गयी इस छापेमारी के दौरान जब आयकर टीम कोठिया स्थित निजी स्कूल में पहुंची तो वहां हथियार मिले. स्कूल के कार्यालय में अलमीरे में बंद करके तीन कट्टा, एक रिवॉल्वर और एक पिस्टल रखे गये थे. आयकर टीम की सूचना पर मामले में मुशहरी थाने पहुंची और हथियार को जब्त कर लिया था. साथ ही मौके पर मौजूद स्कूल के उप प्राचार्य आदर्श प्रियदर्शी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. इस मामले में पुलिस ने स्कूल के निदेशक पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा, पत्नी सीमा झा व स्कूल के प्राचार्य अविनाश कुमार को भी नामजद आरोपित बनाया गया था. इसमें गिरफ्तारी से बचने के लिए वार्ड पार्षद की ओर से न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन