वांछित अपराधी पंचदेव बढ़ई सीवान से गिरफ्तार, एसटीएफ और जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Updated:
विज्ञापन

वांछित अपराधी पंचदेव बढ़ई सीवान से गिरफ्तार, एसटीएफ और जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

बिहार एसटीएफ (STF) और सीवान जिला पुलिस की एक सुनियोजित कार्रवाई में लंबे समय से फरार शातिर अपराधी पंचदेव बढ़ई उर्फ पंचदेव प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी 23 साल पुराने अपहरण मामले में हुई है, जिससे पुलिस महकमे में खुशी की लहर है.

विज्ञापन

STF Arrests Criminal: जिले में लंबे समय से फरार और वांछित चल रहे शातिर अपराधी पंचदेव बढ़ई उर्फ पंचदेव प्रसाद को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. बिहार एसटीएफ (STF) और सीवान जिला पुलिस की एक संयुक्त और सुनियोजित कार्रवाई में उसे सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोचा गया. पुलिस की इस संयुक्त छापेमारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

23 साल पुराने अपहरण मामले का नामजद अभियुक्त

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी पंचदेव बढ़ई मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना कांड संख्या 114/03 का नामजद अभियुक्त था. यह मामला भारतीय दंड विधान (IPC) की धारा 364(ए) यानी फिरौती के लिए अपहरण और धारा 120(बी) यानी आपराधिक साजिश रचने के तहत दर्ज है. वह वर्ष 2003 से ही लगातार पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था.

गुप्त सूचना पर एसटीएफ ने बिछाया था जाल

बिहार पुलिस मुख्यालय के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर का यह पुराना वांछित अपराधी इन दिनों सीवान में अपना नाम और पहचान छिपाकर रह रहा है. इस सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और सीवान पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. टीम ने संबंधित इलाके में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा.

जिला पुलिस को सौंपा गया, अपराध नियंत्रण में बड़ी सफलता

पुलिस की इस बड़ी सफलता को जिले में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इतने पुराने मामले के अभियुक्त की गिरफ्तारी से पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है. एसटीएफ की टीम ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी पंचदेव प्रसाद को आगे की कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट में पेशी के लिए स्थानीय जिला पुलिस को सौंप दिया है.

ये भी पढ़ें: अखाड़ाघाट पुल से नदी में कूदी नवविवाहिता अंशु, 5 किमी बहने के बाद आश्रम घाट से शव बरामद



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन