पकाही में चोरी का प्रयास कर रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पकाही में चोरी का प्रयास कर रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मनियारी थाना क्षेत्र की पकाही पंचायत के वार्ड पांच में मंगलवार की रात करीब आधा दर्जन चोरों ने गृहस्वामी शर्मिला देवी के घर में बदमाश बांस के पेड़ के सहारे घर के पीछे की दीवाल पर चढ़कर खिड़की के ग्रिल को काटने लगे़ इस दौरान शौच के लिए निकली परिवार के सदस्यों ने छड़ काटने की आवाज सुनकर शोर मचाने लगे़ शोर सुन ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने लगी, जिसे देख चोर भागने लगे. ग्रामीण लाठी-भाला लेकर खदेड़ना शुरू कर दिया. चोर अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकले. ग्रामीणों ने बताया कि घटना से पूर्व महुआ – मुजफ्फरपुर मार्ग पर पकाही में स्थित पेट्रोल पम्प के समीप निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मजदूरी के लिए टेंट में रह रहे मजदूरों के साथ मारपीट कर उनकी मजदूरी के पैसे लेकर भाग निकले हैं. सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार ने बताया कि चोरों ने इस माह एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों में चोरी कर लाखों की संपत्ति चुरा ली लगा चुके हैं. वहीं देर रात चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़कर भगा दिया़ गांव की ही शर्मिला देवी के घर के खिड़की काट रहा था. डायल-112 की टीम ने घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन की है. वहीं थाने में शिकायत आवेदन देने की बात कही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन