मीनापुर में यूपी के युवक की गोली मारकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Sep 2024 1:31 AM
मीनापुर में यूपी के युवक की गोली मारकर हत्या
प्रतिनिधि, मीनापुर यूपी के युवक की मीनापुर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत अंतर्गत हजरतपुर गांव स्थित अनुसूचित जाति टोला में उत्तर प्रदेश के युवक की निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार की शाम 7.30 बजे के करीब की है. मृतक की शिनाख्त यूपी के बलिया जिले के दावा छपड़ा गांव के चंद्रशेखर यादव के 29 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार यादव के रूप में हुई है. मृतक के पिता ने पुलिस को फोन पर बताया कि वह पूरे परिवार के साथ मुम्बई में है. दिलीप घूमने के नाम पर कहकर गया था. लेकिन कहां जा रहा है, यह नहीं बताया था. दिलीप पीला शर्ट, उजला जीन्स पैंट, हाथ में स्टील का बाला (कड़ा) पहने हुए है. पुलिस की मानें तो उसके सीने में तीन गोलियां लगी हुई है. सड़क किनारे कदम के पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा हुआ था. उसके पॉकेट से एक गोली, मोबाइल, आधार कार्ड, कुछ पैसा व कागज पुलिस ने बरामद किया है. बगल में यूपी नम्बर की होंडा साइन बाइक भी लगी हुई है. एक मीटर की दूरी पर देसी कट्टा भी मिला है. बीच गांव में गोली मारी गयी है. लेकिन घटनास्थल के आसपास के लोग कुछ बताने को तैयार नहीं हैं. मौके पर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची रामपुरहरि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है. पुलिस ने घटनास्थल को बैरिकेडिंग कर दी है. उसी के मोबाइल से नंबर लेकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है. जब्ती सूची बनाने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. पुलिस ने परिजन को एसकेएमसीएच आने को कह दिया है. घटनास्थल पर भीड़ जमा है़ लेकिन घटना के बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










