मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूक हुआ विश्वविद्यालय

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

University raises awareness on mental health

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक प्रभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य अपने, अपनों एवं समाज की उन्नति का आधार थीम पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को खासा प्रभावित किया. साथ ही, पीजी सेकेंड सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुमार गुप्ता ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम को लेकर बताया कि आपदाओं और आपात परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच कितनी महत्वपूर्ण है. नुक्कड़ नाटक में बेहतर अभिनय के लिए रौशन परवीन, अंतरा कुमारी और प्रिया कुमारी को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता कुमारी ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ऋतु कुमारी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन