मुजफ्फरपुर में लावारिस भ्रूण मिलने से मचा हंगामा, लोगों ने अवैध नर्सिंग होम पर उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन

भ्रूण की सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में झाड़ियों के पास लावारिस भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई. घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने अवैध नर्सिंग होम पर बड़े पैमाने पर गर्भपात कराने और भ्रूण को सुनसान जगहों पर फेंकने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर क्राइम: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कुंडल मोहल्ले में रविवार को झाड़ियों के पास लावारिस भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गयी. भ्रूण मिलने की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई, मौके पर भीड़ जुट गयी. घटना से नाराज लोगों ने वहां हंगामा भी किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही पुलिस

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भ्रूण को वहां कौन लेकर आया था और किन हालात में उसे झाड़ियों के पास छोड़ा गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच चल रही है. दोषियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

अवैध नर्सिंग होम पर लोगों ने उठाये सवाल

स्थानीय लोगों ने जूरन छपरा इलाके में चल रहे अवैध नर्सिंग होम को लेकर भी सवाल उठाये हैं. लोगों का आरोप है कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गर्भपात कराया जाता है. उनका कहना है कि गर्भपात के बाद भ्रूण को सुनसान जगहों पर फेंक दिया जाता है.

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस इलाके में पहले भी कई बार लावारिस भ्रूण मिल चुके हैं. लोगों का कहना है कि इन मामलों में पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई या खुलासा नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं.

यह भी पढे़ं:

मुजफ्फरपुर: चेस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम, प्रनीत सिन्हा बने विजेता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन