छापेमारी में डेढ़ किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 14 Apr 2024 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव स्थित एक घर से पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मोतीपुर
थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव स्थित एक घर से पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया है. वहीं महिला समेत दो गांजा तस्करों भी पकड़ा है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना में कांड अंकित कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव में भारी मात्रा में तस्करी के लिए गांजा छुपा कर रखा गया है. सूचना पर एसआइ राजेश पंडित के नेतृत्व में महिला पुलिस बलों के साथ छापेमारी की गयी. इसमें सोनी पांडेय के घर में रखे डेढ़ किलोग्राम गंजा पुलिस ने बरामद किया. गिरफ्तार लोगों में सोनी पांडेय के अलावा माधोपुर गांव निवासी राजू सहनी शामिल हैं. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों तस्करों के खिलाफ थाना में कांड अंकित कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




