Muzaffarpur : रेवा रोड में जीजा-साले को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur : रेवा रोड में जीजा-साले को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-सारण मार्ग पर रेवा घाट के गिरि चौक के पास सोमवार की दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे जीजा-साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के रेवा गांव निवासी धनंजय सिंह के पुत्र विश्वजीत सिंह और उनके साले की पहचान छपरा जिला के परशुरामपुर निवासी अखिलेश सिंह के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि विश्वजीत सिंह अपने साला आदित्य कुमार के साथ ससुराल जा रहा था. जैसे ही उनकी बाइक रेवाघाट के पास गिरी चौक पर पहुंची, तभी छपरा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि दुर्घटना में दोनों शवों को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया गया है. फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन