हथियार व कारतूस के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Sep 2024 9:16 PM
हथियार व कारतूस के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार
बाइक चेकिंग के दौरान पकड़ाये कांटी के दोनों युवक मीनापुर: थाना क्षेत्र के दरहीपट्टी स्थित गंगा सागर पुल के समीप शनिवार की रात 11 बजे वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एआइ रवि रंजन ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक पर पहुंचे दो युवकों की तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी मधुबन के छोटू कुमार व गरहां थाना क्षेत्र के पटियासा के पंकज कुमार को देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर किया गया़ पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










