मोतीपुर में सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

Updated:
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव के समीप एनएच-27 पर एक लाइन होटल के समीप अज्ञात वाहन से कुचल कर एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

नरियार गांव के समीप एनएच-27 पर हुई घटना, युवक की पहचान नहीं प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव के समीप एनएच-27 पर एक लाइन होटल के समीप अज्ञात वाहन से कुचल कर एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालकों ने बताया कि शौच करने के लिए युवक हाथ में पानी की बोतल लेकर सड़क पार कर रहा था़ इसी दौरान मोतिहारी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचलते हुए मुजफ्फरपुर की तरफ भाग निकला. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत युवक की पहचान नहीं हो पायी है. देखने से वह मानसिक रूप से कमजोर दिख रहा था. शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन