कार सवार युवक पर फायरिंग मामला: 3 के खिलाफ FIR दर्ज, जमीनी विवाद में रंजिश का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जमीनी विवाद के चलते ट्रैवल एजेंट पर हुई फायरिंग। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन

Ahiyapur Firing Case: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झपहां में कार सवार युवक मोहम्मद नियाज पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़ित के फर्दबयान के आधार पर 3 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जमीनी विवाद और पट्टीदारों से रंजिश का मामला 

घायल मोहम्मद नियाज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी नामजद आरोपियों से उनका काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है:

  • मो. एकलाक अहमद
  • मो. अहसान अहमद उर्फ गुड्डू
  • मो. शमसुल हक

पीड़ित के अनुसार, आरोपी उनके घर के पास स्थित दुकान को तोड़कर गोदाम बनाना चाहते थे. इसका विरोध करने पर विवाद लगातार बढ़ता गया.

मारपीट के कुछ घंटे बाद रास्ते में घेराबंदी कर चलाई गोली 

घटना के दिन भी दुकान के मुद्दे पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. इसके कुछ घंटे बाद जब नियाज अपनी कार से मुजफ्फरपुर डेरे की ओर जा रहे थे, तभी झपहां के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया. फायरिंग में नियाज गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक गोली उनकी कार में भी लगी. पीड़ित ने इसे सुनियोजित साजिश के तहत कराया गया जानलेवा हमला बताया है.

पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी 

मामले की जानकारी देते हुए अहियापुर के अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बदलेगी अर्थव्यवस्था और सेहत की तस्वीर: 4 चौकों पर खुलेंगे आधुनिक 'फ्रेश कैच' मत्स्य केंद्र


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन