बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मोतीपुरथाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव के समीप बूढ़ी गंडक नदी के भुड़कुरवा घाट पर ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें दबकर चालक की मौत हो गयी. मृत चालक मोतीपुर थाना क्षेत्र के रसूलागंज निवासी अखिलेश कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव के समीप बूढ़ी गंडक नदी के भुड़कुरवा घाट पर ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें दबकर चालक की मौत हो गयी. मृत चालक मोतीपुर थाना क्षेत्र के रसूलागंज निवासी अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. वह ट्रैक्टर में तेल डलवाने अंजनाकोट पेट्रोल पंप पर आ रहा था. इसी दौरान घटना हो गयी़ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवारों में चीख-पुकार मच गयी. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे व एसआइ राजेश पंडित ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर मोतीपुर की ओर जा रहा था. बाइक सवार को बचाने के दौरान चालक ने ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर पलटी मारते हुए 25 फीट गड्ढे में जा गिरा. इसमें चालक की दबने से मौत हो गयी. मृतक वीरेंद्र सहनी का पुत्र अखिलेश कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन