Tirhut Graduate By Election Result: तिरहुत स्नातक उपचुनाव की गिनती शुरू, 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tirhut Graduate By Election Result: 5 दिसंबर को संपन्न हुए तिरहुत स्नातक उपचुनाव के आज फैसले का दिन है. मुजफ्फरपुर के एमआइटी कॉलेज में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस सीट से कुल 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

विज्ञापन

Tirhut Graduate By Election Result: बिहार विधान परिषद की स्नातक सीट तिरहुत पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. इस सीट पर 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने सामने हैं. 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होने वाला है. वोटों की गिनती मुजफ्फरपुर के एमआईटी कॉलेज परिसर में हो रही है. मतगणना के लिए 20 टेबल बनाए गए हैं. साथ ही मतगणना केंद्र पर बाहरी लोगों की इंट्री पर रोक लगाई गई है. बता दें, तिरहुत सीट पर उपचुनाव बीते 5 दिसंबर को संपन्न हुआ था. वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो वैशाली में 49.62, सीतामढ़ी में 49.45, शिवहर में 55.55 और मुजफ्फरपुर में 41.57 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. कुल मिलाकर टोटल 48.38 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

विज्ञापन

जेडीयू और आरजेडी के बीच कांटे की टक्कर 

तिरहुत सीट पर एनडीए ने जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा को चुनावी मैदान में उतारा है वहीं आरजेडी ने गोपी किशन को अपना उम्मीदवार बनाया था. इस बार जेडीयू और आरजेडी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. जन सुराज पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार कर इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. बता दें, पूर्व एमएलसी रहे राजकुमार सिंह के बेटे डॉ. विनायक गौतम प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से चुनावी मैदान में हैं. एलजेपी रामविलास से इस्तीफा देकर राकेश रोशन भी मैदान में उतरे थे. इस सीट पर कुल 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होना है. 

जदयू एमएलसी के लोकसभा जाने पर खाली हुई थी सीट

दरअसल, जदयू के एमएलसी दिवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तिरहुत सीट खाली हो गई थी. इसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है. पिछले 2 दशक से इस सीट पर जदयू का ही कब्जा रहा है. इस सीट पर वोटों की गिनती प्रत्याशियों की मिली वरीयता के आधार पर की जाएगी. बता दें, वोटरों ने हर प्रत्याशी को उनके नाम के सामने वरीयता क्रम में वोट दिया है.

ALSO READ: Muzaffarpur Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिन में धूप से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन