मुजफ्फरपुर के सकरा में वज्रपात का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशी मरे

Author Vinod kumardube|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशी मरे

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की तीन भैंसों की मौत हो गई. इस घटना से किसानों में शोक की लहर है. स्थानीय प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

lightning accident: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सकरा वाजिद गांव स्थित चौर में रविवार को बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से तीन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके के किसानों में शोक और सनसनी फैल गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Muzaffarpur News: शिवचंद्र राय की थीं भैंसें

मृत मवेशी रघुवरपुर गांव के रहने वाले किसान शिवचंद्र राय के बताए जा रहे हैं. घटना के वक्त किसान रोजाना की तरह चौर में अपनी भैंसों को चराने के लिए ले गया था, तभी अचानक मौसम खराब हुआ और वज्रपात की यह दुर्घटना हो गई.

अमित मिश्र ने की मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सहायता की मांग उठने लगी है. भाजपा नेता अमित मिश्र ने अंचल अधिकारी (सीओ) से संपर्क साधकर पीड़ित किसान को आपदा प्रबंधन के नियमों के तहत जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू

आपदा विभाग इस प्रकार की घटनाओं में पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द इस नुकसान का आकलन करें ताकि पीड़ित किसान के परिवार को समय पर राहत राशि मिल सके.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 64 पुड़िया हेरोइन के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन