बीबीगंज में चोरों का आतंक, तीन घरों का ताला काटकर लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

बीबीगंज में चोरों का आतंक, तीन घरों का ताला काटकर लाखों की चोरी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज सर्वोदयनगर से बंद घर का ताला काटकर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. चोरों ने तीन घरों का ताला काटा. छठ महापर्व में सभी लोग घर गये हुए थे. लौटने पर चोरी की जानकारी मिली. संजय कुमार ने थाने में आवेदन दिया है. कहा है कि वे छठ त्योहार में घर गये थे. इस दौरान उनके कमरे से तीन हजार रुपये कैश व चांदी के छह सिक्के, शिवशंकर शर्मा के मकान का ताला तोड़कर लॉकर से पांच हजार कैशए चांदी के सिक्के, नथुनी, बिछिया और पायल वहीं इन्हीं के मकान में रह रहे किरायेदार सुकींद्र राम के कमरे का ताला तोड़कर दो जोड़ा झुमके व 40 हजार रुपये कैश चुरा लिए़. सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरों का सुराग ढूंढ़ रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन