हथियार के साथ मारपीट करने पहुंचे युवक को पुलिस को साैंपा

Updated:
विज्ञापन

कांटी थाना क्षेत्र के छपरा हाइस्कूल के पास से हथियार के साथ मारपीट करने पहुंचे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

छपरा हाइस्कूल के पास हुई घटना, पूछताछ के बाद आरोपी को जेल प्रतिनिधि, कांटी थाना क्षेत्र के छपरा हाइस्कूल के पास से हथियार के साथ मारपीट करने पहुंचे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने युवक को थाने लाकर पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सरमसपुर निवासी मो साहिल को न्यायिक हिरासत में भे���ा गया है. बताया कि पिस्टल के साथ मारपीट करने पहुंचे एक युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया़ थानाध्यक्ष ने बताया कि टरमा चौक पर रौशन कुमार से मारपीट करने के लिए कुछ युवकों के पहुंचने की सूचना मिली थी. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया. इसके बाद अन्य युवक भाग खड़े हुए. पकड़े गये मो साहिल के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की गयी़ इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन