छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक ने किया कोर्ट में समर्पण

Updated:
विज्ञापन

बंदरा़ प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में पहली कक्षा की बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया.

विज्ञापन

26 जुलाई को प्रभारी एचएम ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी बंदरा़ प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में पहली कक्षा की बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया. पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि 26 जुलाई को आरोपी शिक्षक के विरुद्ध विद्यालय के प्रभारी एचएम ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी़ लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पिछले दिनों उनके आवास पर इश्तेहार भी चिपकाया गया था. निर्धारित समय पर समर्पण नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाती. पुलिस दबिश के बाद आरोपी शिक्षक ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सोमवार को न्यायालय से सूचना मिली कि उक्त आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन