ड्रोन से शेखपुर ढाब में मिनी शराब फैक्ट्री पकड़ायी

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम ने की कार्रवाई, धंधेबाज फरार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बूढ़ी गंडक नदी के किनारे शेखपुर ढाब में मिनी शराब फैक्ट्री को ड्रोन कैमरे की मदद से पकड़ा गया. उत्पाद इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार व ड्रोन इंस्ट्रक्टर जेपी यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है. ढाब में बनायी झोपड़ी के अंदर से नकली विदेशी शराब बनाने के लिए स्पिरिट, ट्रेटा पैक, ढक्कन, बोतल, पैकिंग मशीन समेत अन्य सामान बरामद हुए. शराब माफिया उत्पाद टीम के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था. उसे चिन्हित कर लिया गया है. वह शेखपुर ढाब का रहने वाला पप्पू सहनी है. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि दियारा में हाई स्पीड बोट व ड्रोन कैमरे की मदद से लगातार चुलाई व विदेशी शराब के अड्डे पर छापेमारी की जा रही है. इसी कड़ी में शेखपुर ढाब में ड्रोन कैमरे की मदद से एक नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी है. दियारा में जब ड्रोन कैमरा एक झोपड़ी के पास पहुंची तो वहां कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखाई पड़ी. कैमरा नीचे लाया गया तो पता चला कि वहां विदेशी शराब को लेकर सामान बिखरा है. इसके बाद टीम हाई स्पीड बोट की मदद से मौके पर पहुंची.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन