पोल शिफ्ट किये बिना ही बन रहा नाला, अलायमेंट में भी गड़बड़ी

Updated at : 04 Jun 2024 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
पोल शिफ्ट किये बिना ही बन रहा नाला, अलायमेंट में भी गड़बड़ी

पोल शिफ्ट किये बिना ही बन रहा नाला, अलायमेंट में भी गड़बड़ी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सरैयागंज टावर से सिकंदरपुर चौक के बीच यूबी टावर से पहले हो रहे नाला निर्माण में फिर स्मार्ट सिटी की एजेंसी ने गड़बड़ी कर दी है. नगर आयुक्त नवीन कुमार की मनाही व सख्ती के बावजूद एजेंसी नाला की जैसे-तैसे ढलाई कर खानापूर्ति में जुटी है. बिजली का पोल शिफ्ट किये और अतिक्रमण हटाये बिना ही एजेंसी ने पहले से बने नाला को छोड़ जैसे-तैसे अलायमेंट को मिला दिया है. यही नहीं, रातों-रात चल रहे नाला निर्माण की ढलाई में अंदर की सफाई भी नहीं की जा रही है. नाला के अंदर गिरे निर्माण मैटेरियल व कचरा के बीच ही ढलाई कर पैक कर दिया जा रहा है. इससे बरसात के दिनों में इन नाले से पानी की निकासी बिलकुल संभव नहीं होगा. हालांकि, मामले की शिकायत जब नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के एमडी नवीन कुमार को मिली, तब उन्होंने जांच करा कार्रवाई करने की बात कही है. बिना ट्रांसफार्मर शिफ्ट किये हो रहे नाला निर्माण पर लगी रोक पंद्रह दिन पहले भी स्मार्ट सिटी की एजेंसी उसी नाले का निर्माण बिना बिजली का ट्रांसफॉर्मर व पोल को शिफ्ट किये करा रही थी. निर्माण के लिए अलायमेंट को ही बदल दिया था. बाद में जब मामले की शिकायत नगर आयुक्त को पहुंची, तब उन्होंने इंजीनियर भेज जांच कराते हुए काम पर रोक लगा दी थी. तब दोबारा बिजली पोल व ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कर पहले से तय जगह पर नाला का निर्माण कराया गया है. लेकिन, एजेंसी अपनी मनमानी नहीं छोड़ी. दोबारा दस कदम दूर पर अतिक्रमण व पोल शिफ्ट किये बिना रातों-रात टेढ़ा-मेढ़ा नाला का निर्माण कर दिया है. रात में होने वाले निर्माण में नहीं रहते प्रोजेक्ट इंचार्ज काम की गुणवत्ता में गड़बड़ी का सबसे बड़ा कारण सही मॉनिटरिंग का अभाव है. स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट इंचार्ज को अपनी मौजूदगी में निर्माण कराना है. लेकिन, किसी भी प्रोजेक्ट के इंजार्च रात्रि में कहीं नहीं दिखते. जबकि, उनकी बहाली स्मार्ट सिटी कंपनी इसी के लिए की हुई है. इससे जैसे-तैसे काम कर एजेंसी खानापूर्ति में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन