रात में टेंपो बुक कर सुनसान रास्ते पर रुकवाया, चाकू दिखाकर लूट के बाद चालक-मालिक ने ऐसे बचायी जान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में टेंपो लूट की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बुक किए गए टेंपो में सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर चालक और मालिक से लूटपाट की. अपनी जान बचाने के लिए दोनों ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुरौल. मुरौल ओपी क्षेत्र के खरौना चौर में रविवार की देर रात टेंपो लूट की घटना सामने आयी. मुजफ्फरपुर जंक्शन से पिलखी जाने के लिए भाड़े पर टेंपो बुक करने वाले युवक ने रास्ते में बाइक सवार तीन अन्य बदमाशों को बुला लिया. इसके बाद बदमाशों ने चालक और टेंपो मालिक से चाकू के बल पर रुपये व मोबाइल लूट लिये और टेंपो को जबरन खरौना गाछी की ओर ले जाने लगे. मौका देखकर चालक और मालिक चलती गाड़ी से कूद गये और अपनी जान बचायी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटा गया टेंपो बरामद कर लिया और एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पिलखी जाने के लिए पांच सौ रुपये में बुक किया था टेंपो

कथैया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी टेंपो मालिक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार की रात करीब 12.30 बजे एक युवक ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से मुरौल के पिलखी जाने के लिए पांच सौ रुपये में टेंपो बुक किया था. चालक टुन्ना कुमार सिंह टेंपो लेकर युवक को पिलखी पहुंचाने जा रहे थे.

रास्ते में युवक ने बुलाये तीन बाइक सवार बदमाश

बताया गया कि रास्ते में युवक मोबाइल फोन पर कोड वर्ड में किसी से बात कर रहा था. खरौना गांव के पास सुनसान जगह पहुंचने पर उसने टेंपो रुकवाया. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे. आरोप है कि बदमाशों ने चाकू के बल पर चालक और मालिक से रुपये व मोबाइल छीन लिये.

चाकू के बल पर लूट के बाद गाछी की ओर ले जाने लगे

टेंपो मालिक और चालक के अनुसार बदमाशों ने उनसे करीब 900 रुपये और मोबाइल छीन लिये. इसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गयी और उन्हें टेंपो में बैठाकर खरौना गाछी की ओर ले जाने लगे. इसी दौरान दोनों को मौका मिला और वे चलती गाड़ी से कूदकर भाग निकले.

शोर मचाने पर जुटे लोग, पुलिस को दी गयी सूचना

चलती टेंपो से कूदने के बाद चालक और मालिक ने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुरौल ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी.

एक लुटेरा गिरफ्तार, खरौना गाछी से टेंपो बरामद

एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी शुरू की. कार्रवाई के दौरान खरौना गाछी से लूटा गया टेंपो बरामद कर लिया गया. पुलिस ने मौके से एक लुटेरे को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान और उनके ठिकानों की जानकारी जुटायी जा रही है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मिल सकता है करोड़ों का दुर्गा पूजा अनुदान तो बिहार में क्यों नहीं? मनोज झा ने सरकार से मांगा जवाब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन