नहर में नहा रही किशोरी की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

परसौनीनाथ जैतपुर उप वितरनी में राजेपुर ओपी क्षेत्र के अंदौल गांव के समीप मंगलवार की शाम नहाने के दौरान के एक 15 वर्षीया किशोरी की डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर परसौनीनाथ जैतपुर उप वितरनी में राजेपुर ओपी क्षेत्र के अंदौल गांव के समीप मंगलवार की शाम नहाने के दौरान के एक 15 वर्षीया किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. मृतक संध्या कुमारी राजेपुर ओ पी क्षेत्र के अंदौल निवासी बालेन्द्र साह की पुत्री थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम संध्या कुमारी नहर में नहा रही थी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गयी. परिजनों में चीख पुकार मच गयी. सूचना पाकर राजेपुर ओपी अध्यक्ष राधेश्याम मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से किशोरी का शव नहर से बाहर निकाला गया. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि जिस समय किशोरी को बाहर निकाला गया, उस समय उसका शरीर गर्म था. उसके बाद आनन-फानन में उसे साहेबगंज पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन