बिहार के सभी राज्यों में घट गए विद्यार्थी पर मुजफ्फरपुर में 2.51 प्रतिशत की वृद्धि

Updated at : 12 May 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के सभी राज्यों में घट गए विद्यार्थी पर मुजफ्फरपुर में 2.51 प्रतिशत की वृद्धि

बिहार के सभी राज्यों में घट गए विद्यार्थी पर मुजफ्फरपुर में 2.51 प्रतिशत की वृद्धि

विज्ञापन

: बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से दो एकेडमिक सत्र में हुए नामांकन का जारी किया गया आंकड़ा

:: मुजफ्फरपुर में सत्र 2023-24 से सत्र 2024-25 में 23111 विद्यार्थी बढ़ गए, प्रदेश में 16 लाख विद्यार्थियों की संख्या कमी

:: प्री-पाइमरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों का यू-डाइस का डेटा किया गया जारी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बिहार के 37 जिलों में पिछले एकेडमिक सत्र में विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में विद्यार्थियाें की संख्या बढ़ी है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से दो एकेडमिक सत्र में हुए नामांकन का आंकड़ा जारी किया गया है. इसके अनुसार पूरे प्रदेश में सिर्फ मुजफ्फरपुर में ही नामांकन का ग्राफ बढ़ा है. यू-डाइस 2024-24 और 2024-25 में दर्ज आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में 16 लाख 34 हजार 727 विद्यार्थी कम हो गए हैं. यह गिरावट 7.68 प्रतिशत है. इसके ठीक वितरीत मुजफ्फरपुर में 23111 विद्यार्थी बढ़ गए हैं. मुजफ्फरपुर में सत्र 2023-24 में 921534 विद्यार्थियों का नामांकन प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक था. सत्र 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 944645 पहुंच गया है. विभाग की ओर से कहा गया है कि 9 मई 2025 तक किसी भी जिले ने छात्र मॉड्यूल को प्रमाणित नहीं किया. ऐसे में नामांकन का यह डेटा अभी और बढ़ सकता है.

पूर्वी चंपारण में सर्वाधिक 21.59 प्रतिशत की गिरावट

बीईपी की ओर से कहा गया है कि यह गिरावट अधिकांश कक्षाओं और लगभग सभी जिलों में व्यापक रूप से देखी गई है. इससे समग्र स्कूल प्रबंधन और विशेष रूप से सरकारी स्कूल प्रभावित हुए हैं. पूर्वी चंपारण, शिवहर और अरवल में प्रतिशत के हिसाब से सबसे अधिक गिरावट देखी गई है. पूर्वी चंपारण में सर्वाधिक 21.59 प्रतिशत, शिवहर में 17.17 प्रतिशत और अरवल में 16.98 प्रतिशत की गिरावट हुई है. पटना में 0.66 प्रतिशत की गिरावट हुई है. यहां एक सत्र में 6692 विद्यार्थी कम हुए हैं.

—————–

सही डेटा प्रवृष्टि से जिले की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना : डीईओ

जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि इसबार यू-डाइस में सही तरीके से जिले के स्कूलों की डेटा प्रविष्टि की गई है. इसका परिणाम सामने है. राष्ट्रीय स्तर पर मुजफ्फरपुर में नामांकन का ग्राफ बढ़ने और गुणवत्ता में सुधार होने की सराहना की गई है. इसे बरकरार रखने के लिए सभी बीइओ को कहा गया है. कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से वंचित नहीं हो इसके लिए नामांकन अभियान के दौरान विशेष निगरानी की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANKIT

लेखक के बारे में

By ANKIT

ANKIT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन