शौच के लिए पोखर के पास गये छात्र की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के साढ़ा डम्बर गांव में पोखर में डूबने एक छात्र की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि वह शौच के लिए पोखर पर गया था. इसी दौरान घटना हो गयी़ वह गांव के ही सुरेश साह का पुत्र सन्नी कुमार था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के साढ़ा डम्बर गांव में पोखर में डूबने एक छात्र की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि वह शौच के लिए पोखर पर गया था. इसी दौरान घटना हो गयी़ वह गांव के ही सुरेश साह का पुत्र सन्नी कुमार था. घटना के बाद पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मच गया. मौके पर पहुंचे एसआइ राजेश पंडित ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, सन्नी कुमार पोखर किनारे शौच करने गया था. जैसे ही पोखर में उतरा कि वह गहरे पानी में चला गया. मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला. इलाज के लिए मोतीपुर सीएचसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह सातवीं कक्षा का छात्र था. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन