पहली बारिश में SKMCH की व्यवस्था बेनकाब, इमरजेंसी वार्ड की छत टपकी, मरीज पानी के बीच इलाज को मजबूर

Author Sumit Kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
SKMCH में जलजमाव - फोटो Prabhat Khabar

SKMCH में जलजमाव - फोटो Prabhat Khabar

मुजफ्फरपुर के SKMCH अस्पताल में मानसून की पहली बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी। इमरजेंसी वार्ड में पानी टपकने और जलजमाव से मरीज और परिजन परेशान दिखे।

विज्ञापन

SKMCH News: उत्तर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में मानसून की पहली ही बारिश ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी. बुधवार को हुई बारिश के बाद इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा, जिससे कई मरीजों के बेड तक पानी पहुंच गया. मरीजों और उनके परिजनों को पानी के बीच इलाज कराने की मजबूरी झेलनी पड़ी.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

वार्ड में भर गया पानी, आवाजाही हुई मुश्किल

बारिश के बाद इमरजेंसी वार्ड के अंदर और बाहर जलजमाव हो गया. फर्श पर पानी जमा होने से मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई.

कुछ जगहों पर छत से लगातार पानी टपकता रहा, जबकि कई बेड के आसपास पानी भर गया. परिजन मरीजों के बेड और सामान को भीगने से बचाने के लिए इधर-उधर करते नजर आए.

अस्पताल परिसर में भी जलभराव

केवल इमरजेंसी वार्ड ही नहीं, बल्कि अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में भी पानी जमा हो गया. मरीजों को पानी के बीच होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ा.

स्ट्रेचर और व्हीलचेयर लेकर मरीजों को ले जाने में भी कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

हर साल दोहराई जाती है समस्या

मरीजों के परिजनों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल ऐसी ही स्थिति बनती है. उनका आरोप है कि समस्या सामने आने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है.

अस्पताल प्रबंधन ने क्या कहा?

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में पानी टपकने की सूचना मिली है. अस्पताल मैनेजर ने बताया कि संबंधित स्थान की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि समस्या का समाधान किया जा सके.

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पर उठे सवाल

SKMCH उत्तर बिहार के लाखों लोगों के इलाज का प्रमुख सरकारी अस्पताल है. ऐसे में इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण इकाई में छत से पानी टपकना और जलजमाव की स्थिति बनना अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन