राजस्व कर्मी पर लगे आरोप में सीओ से मांगा पक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजस्व कर्मी पर लगे आरोप में सीओ से मांगा पक्ष

विज्ञापन

मुशहरी अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी का मामला

मुजफ्फरपुर.

मुशहरी अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी शत्रुघ्न राम के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की सुनवाई करीब एक वर्ष से लंबित है. मुशहरी सीओ का मंतव्य और विभागीय पक्ष नहीं मिलने से यह लंबित हो रही है. इस बाबत अपर समाहर्ता, राजस्व ने मुशहरी सीओ को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए सीओ को उपस्थापन पदाधिकारी नामित किया गया है. तत्कालीन राजस्व कर्मचारी पर लगे आरोपों के संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था. इसके आलोक में विभाग को जवाब प्राप्त हो चुका है. इसपर उपस्थापन पदाधिकारी से मंतव्य व विभागीय पक्ष देने को कहा गया था, लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से रिपोर्ट नहीं मिली है. उन्होंने मुशहरी सीओ को अविलंब स्पष्टीकरण के आलोक में मंतव्य व विभागीय पक्ष देने को कहा है, ताकि कार्यवाही संपन्न की जा सके. इसके लिए 28 सितंबर को सुनवाई की तिथि तय की गयी है. इसमें अपर समाहर्ता ने मुशहरी सीओ को कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर मंतव्य व पक्ष देने को कहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन