पिस्तौल व चाकू का भय दिखा रुपये व चार खस्सी छीने
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अहियापुर में बुधवार की रात अपराधियों ने पिस्तौल व चाकू का भय दिखाकर राजेंद्र महतो के बथान से चार खस्सी व बकरी को उठाकर ले गया़ साथ ही पॉकेट से 51 सौ रुपये छीन लिया.
विज्ञापन
चारपहिया वाहन से आये थे सभी अपराधी, पीड़ित ने करायी प्राथमिकी
आपके शहर में
विज्ञापन
साहेबगंज. अहियापुर में बुधवार की रात अपराधियों ने पिस्तौल व चाकू का भय दिखाकर राजेंद्र महतो के बथान से चार खस्सी व बकरी को उठाकर ले गया़ साथ ही पॉकेट से 51 सौ रुपये छीन लिया. मामले में राजेंद्र महतो ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इसके अनुसार वे अपने बथान पर सोये थे. उनके बथान के पास चारपहिया वाहन से पांच-सात लोग उतरे व खस्सी-बकरी की रस्सी काटने लगे. विरोध करने पर पिस्तौल व चाकू तान दिया़ साथ ही पॉकेट से 51 सौ रुपये निकाल लिये. खस्सी-बकरी को चारपहिया वाहन पर लादकर भाग निकले. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि महतो की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन