कुढ़नी में सीरियल अगलगी के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यवसायी, आवागमन ठप कर की गिरफ्तारी की मांग

Updated:
विज्ञापन

आगजनी की घटना के विरोध में सड़क जाम करते व्यवसायी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सात दुकानों में सीरियल आगजनी के बाद केरमा चौक पर व्यवसायी आक्रोशित. सड़क जाम कर रहे दुकानदारों की मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए.

विज्ञापन

केरमा चौक आगजनी: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरमा चौक पर बीती शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देते हुए एक साथ सात दुकानों में आग लगा दी. इस घटना के बाद रविवार को आक्रोशित दुकानदारों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पीड़ित व्यवसायियों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल शुरू कर दिया है. प्रदर्शनकारी दुकानदार प्रशासन से इस घटना में शामिल दोषियों को अविलंब चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

रात एक बजे सीरियल तरीके से लगाई आग, सुबह तक बुझती रही लपटें

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब एक बजे उपद्रवियों ने सोची-समझी साजिश के तहत 25 से 50 कदम की दूरी पर स्थित सात अलग-अलग दुकानों को आग के हवाले कर दिया. गश्ती पर निकली डायल 112 की पुलिस टीम की नजर जब आग की ऊंची लपटों पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत कुढ़नी थाना और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. ग्रामीणों की भीड़ और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह तक आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था.

इन सात दुकानदारों की करीब दस लाख की संपत्ति जलकर हुई राख

दुकानदारों के मुताबिक, इस अगलगी में करीब दस लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई है. आग की भेंट चढ़ी दुकानों का विवरण निम्नलिखित है.

  • सुनील सिंह: हार्डवेयर की दुकान.
  • शिवशंकर सिंह: पूजन सामग्री की दुकान.
  • गब्बर सहनी व कपिलदेव पासवान: पान की दो अलग-अलग दुकानें.
  • मुनटून शर्मा: बाइक रिपेयरिंग व सर्विस की दुकान.
  • यूसुफ मियां: टायर पंक्चर की दुकान.
  • राम संयोग शर्मा: पेटी-बक्सा की दुकान.

सड़क जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी पर अड़े व्यवसायी

एक साथ सात दुकानों के फूंके जाने से केरमा चौक के व्यवसायियों में भारी रोष है. रविवार को दुकानदारों ने सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान ने भी इसे सोची-समझी साजिश करार देते हुए कुढ़नी पुलिस से असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. सड़क जाम के कारण मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: कुढ़नी के केरमा चौक पर असामाजिक तत्वों का तांडव, एक साथ सात दुकानों में आग लगाकर फूंका दस लाख का सामान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन