साहेबगंज अंचल व प्रखंड कार्यालय का एसडीओ ने किया निरीक्षण

एसडीओ (पश्चिमी) श्रेया श्री ने मंगलवार को अंचल व प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया.
साहेबगंज. एसडीओ (पश्चिमी) श्रेया श्री ने मंगलवार को अंचल व प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया. कार्यप्रणाली में सुधार लाने व शिकायतें का त्वरित निबटारा करने की बात कही. उन्होंने बताया कि कार्यालय से सीओ के अनुपस्थित रहने की मिल रही शिकायतों के आलोक में निर्धारित समय पर कार्यालय खोलने व आम जनों की शिकायतों का निबटारा करने का निर्देश दिया गया है.अपने-अपने कार्यों के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि सीओ द्वारा निरीक्षण किए जाने की जानकारी उन लोगों को नहीं मिल पायी. इस कारण वे लोग अपनी शिकायतों से एसडीओ को अवगत नहीं करा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










