'शनि खराब है, परिवार पर संकट आएगा'... डर दिखाकर महिला से लाखों के जेवर लेकर फरार हुए ठग

Author Chandan|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरपुर में दो ठगों ने महिला को शनि की दशा खराब होने का डर दिखाकर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात ठग लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास का सहारा लेकर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दो शातिरों ने एक महिला को "शनि की दशा खराब है, परिवार पर बड़ी विपत्ति आने वाली है" कहकर इतना डरा दिया कि उसने खुद अपने सोने-चांदी के जेवर उनके हाथों में सौंप दिए. जेवर मिलते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

दीपक खरीदने निकली थीं, रास्ते में मिले ठग

पीड़िता सीता गुप्ता, जो ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा कॉलोनी (रोड नंबर-5) की रहने वाली हैं, ने पुलिस को बताया कि वह सुबह दीपक खरीदने के लिए बाजार जा रही थीं.

आयुष्मान अस्पताल के पास सड़क किनारे दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर बातचीत शुरू की और खुद को ज्योतिष की जानकारी रखने वाला बताते हुए उनके भविष्य की बातें करने लगे.

'जेवर अशुद्ध हो गए हैं', कहकर उतारवा लिए गहने

महिला के अनुसार, दोनों ने कहा कि उनकी शनि की दशा खराब चल रही है और परिवार पर बड़ा संकट आने वाला है. इसके बाद उन्होंने गले में पहनी सोने की चेन को अशुद्ध बताते हुए उसे शुद्ध करने की बात कही.

परिवार पर संकट की बात सुनकर महिला घबरा गई और अपने गले की करीब डेढ़ भर सोने की चेन, आधा भर सोने के टॉप्स तथा करीब एक भर चांदी की अंगूठी उतारकर ठगों को दे दी.

जेवर हाथ में मिलते ही दोनों आरोपी कुछ ही सेकेंड में वहां से फरार हो गए.

देर से हुआ ठगी का अहसास

कुछ देर बाद महिला को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने ब्रह्मपुरा थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर शालिनी कुमारी को सौंपी गई है.

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर अजनबियों द्वारा भविष्य, ग्रह-दशा, तंत्र-मंत्र या जेवर शुद्ध करने जैसी बातों पर भरोसा न करें. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन