नगर निगम : संजय मिश्रा बने नगर निगम के कार्यपालक अभियंता, एक एइ की भी पोस्टिंग
नगर निगम : संजय मिश्रा बने नगर निगम के कार्यपालक अभियंता, एक एइ की भी पोस्टिंग
लगभग दो महीने से खाली कार्यपालक अभियंता के पद को भरने के साथ सरकार ने अधीक्षक अभियंता की भी पोस्टिंग की मुजफ्फरपुर. लगभग दो महीने से खाली नगर निगम के कार्यपालक अभियंता का पद सरकार ने भर दिया है. कार्यपालक अभियंता के साथ-साथ दस महीने से खाली अधीक्षण अभियंता के पद पर भी पटना के रहने वाले सतीश कुमार की पोस्टिंग हुई है. एक सहायक अभियंता भी नगर निगम को मिला है. कार्यपालक अभियंता के पद पर दरभंगा के रहने वाले संजय कुमार मिश्रा की पोस्टिंग हुई है. उन्हें नगर निगम के अलावा नगर विकास गुण-नियंत्रण प्रमंडल मुजफ्फरपुर, तकनीकी सलाहकार नगर विकास अंचल तिरहुत एवं कार्यपालक अभियंता नगर विकास प्रमंडल हाजीपुर वैशाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार को मुजफ्फरपुर नगर विकास अंचल के अलावा छपरा, पटना का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है. फिलहाल सतीश कुमार की पोस्टिंग पूर्णिया नगर विकास अंचल में है. जहानाबाद के रहने वाले सत्येंद्र कुमार जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उनकी पोस्टिंग मुजफ्फरपुर नगर निगम में बतौर सहायक अभियंता की गयी है. बता दें कि इंजीनियरों का मुख्य पद रिक्त होने के कारण लगभग दो महीने से शहर में विकास कार्य ठप पड़ा है. कोई भी नयी योजनाओं का टेंडर फाइनल नहीं हो सका है. वहीं, ठेकेदारों का पेमेंट से लेकर वर्क ऑर्डर तक प्रशासनिक स्तर पर जारी नहीं हो पा रहा था. अब इन इंजीनियरों की पोस्टिंग के बाद विकास योजनाओं में तेजी आयेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए