लूटकांड का आरोपी 24 साल बाद गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लूटकांड का आरोपी 24 साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. नगर थाने की पुलिस ने लूटकांड में फरार चल रहे आरोपी मो. अरजमल उर्फ मो. आरिफ को पुलिस ने 24 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसको कल्याणी चौक से खदेड़ कर अंडीगोला होते हुए केदारनाथ रोड में पकड़ा है. पुलिस ने उसको 2001 के लूट कांड के मामले में कोर्ट में प्रस्तुत किया. जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार उसका कोर्ट से चार और कांड में नन बेलेबुल वारंट जारी था. जानकारी के अनुसार अरजमल शातिर अपराधी रहा है. 1990 से 2000 तक शहर के वांटेड अपराधियों की लिस्ट में टॉप पर था. उसके खिलाफ पूर्व में कई लूट, रंगदारी, छिनतई व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज थे. फिलहाल वह पुलिस से छिपकर केदारनाथ रोड में रह रहा था. कई कांडों में वह जमानत पर बाहर आया इसके बाद कोर्ट नहीं जाने से उसका बेल टूट गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन