ब्रह्मपुरा से महेश बाबू चौक तक नये सिरे से बनेगी सड़क, 70 लाख रुपये बढ़ा खर्च

Updated:
विज्ञापन

ब्रह्मपुरा से महेश बाबू चौक तक नये सिरे से बनेगी सड़क, 70 लाख रुपये बढ़ा खर्च

विज्ञापन

– एमआइटी स्पाइनल रोड प्रोजेक्ट के तहत होना है निर्माण

– डीपीआर में बदलाव की मंजूरी नये साल में मिलेगी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मीटिंग में

– डेढ़ किलोमीटर की है लंबाई, पहले से बनी डीपीआर के अनुसार सड़क बनने पर नहीं सुधरेगी स्थिति

मुजफ्फरपुर.

ब्रह्मपुरा से महेश बाबू चौक तक सड़क अब नये सिरे से बनेगी. मास्टिंग पिच से पहले सड़क पर बिटुमिनस कार्य होगा. ताकि, जो गड्डा हो गया है, उसे भरकर सड़क को समतल किया जा सके. स्मार्ट सिटी के एमआईटी स्पाइनल रोड प्रोजेक्ट के तहत इसका निर्माण होना है. पहले से जो डीपीआर बनी हुई है. इसके अनुसार, सड़क का निर्माण होने के साथ टूट जाएगी. इस कारण स्मार्ट सिटी कंपनी ने डीपीआर में संशोधन किया है. नयी डीपीआर के अनुसार, लगभग 70 लाख रुपये की अतिरिक्त खर्च बढ़ेगी.

जगह-जगह गड्ढे हैं

इसके लिए प्रस्ताव 24 दिसंबर को हुई स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मीटिंग में रखा गया. लेकिन, विभागीय प्रधान सचिव सह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अध्यक्ष ने विस्तृत डीपीआर बनाने का आदेश दिया है. इसके बाद अगली मीटिंग में इस पर मंजूरी मिलेगी. बता दें कि अभी जो सड़क की स्थिति हो गयी है. वह काफी खराब है. जगह-जगह गड्ढे है. इससे इस रास्ते से आना-जाना लोगों के लिए मुश्किल बना है. लगभग डेढ़ किलोमीटर में सड़क के दोनों लेन की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई है.

अभिषेक रमण को मिला सिटीज 2.0 का अतिरिक्त प्रभार

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की तरफ से सिटीज 2.0 के लिए स्मार्ट सिटी के ट्रैफिक प्रोजेक्ट के इंचार्ज अभिषेक रमण को चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इन्हें, सिटीज 2.0 प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से कार्य कराने की जिम्मेदारी मिली है. बता दें कि सिटीज 2.0 में मुजफ्फरपुर के चयन होने में उन्होंने अपनी महती भूमिका निभाई है. तब से ये लगातार सिटीज 2.0 के प्रोजेक्ट को लेकर हो रहे वर्कशॉप सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन