मुजफ्फरपुर राजद में भारी हड़कंप, महिला अध्यक्ष समेत 4 नेताओं की प्राथमिक सदस्यता रद्द

Updated:
विज्ञापन
अनुशासनहीनता के आरोप में राजद के चार नेता निष्कासित

मुजफ्फरपुर राजद में भारी हड़कंप, महिला अध्यक्ष समेत 4 नेताओं की प्राथमिक सदस्यता रद्द

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुजफ्फरपुर में अनुशासनहीनता के चलते चार वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इस सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

RJD Action Muzaffarpur: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि धूमिल करने के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व ने बेहद सख्त कदम उठाया है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने मुजफ्फरपुर के चार वरिष्ठ पार्टी नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

इन नेताओं पर गिरी राजद की गाज

निष्कासित किए गए नेताओं में राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रंजीत रजक. सदस्य अनीता रजक. महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष जहांआरा और पार्टी नेता रमेश कुमार दीपू शामिल हैं. प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी आधिकारिक निष्कासन पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

17 जून के धरना प्रदर्शन में किया था हंगामा

निष्कासन पत्र के अनुसार. बीती 17 जून को जिला मुख्यालय पर स्थानीय व ज्वलंत समस्याओं को लेकर राजद द्वारा एक धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के दौरान इन चारों नेताओं ने अभद्र आचरण किया और सार्वजनिक रूप से धरना स्थल पर भारी हंगामा किया. इस घटना से पार्टी की छवि धूमिल हुई थी.

प्रदेश नेतृत्व के कड़े रुख से कार्यकर्ताओं में हड़कंप

पार्टी के जिलास्तरीय कार्यक्रम में अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने तत्काल प्रभाव से चारों को 6 वर्षों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया. राजद प्रदेश नेतृत्व की इस कड़ी कार्रवाई के बाद मुजफ्फरपुर राजद के अंदरूनी राजनीतिक हलकों और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है. ये भी पढ़ें: नगर निकायों के बजट में देरी पर बिफरा विभाग, संशोधित रिपोर्ट देने के लिए मिला एक हफ्ते का अल्टीमेटम



विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन