क्राइम पेट्रोल देखकर मां ने मासूम को उतारा मौत के घाट, प्रेमी से शादी की चाहत में हत्यारिन बनी महिला

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरपुर में ढाई साल के बच्चे की मौत के बाद उसकी मां पर गंभीर आरोप लगा है. दादा का कहना है कि बिस्किट में जहर मिलाकर बच्चे को खिलाया गया. पुलिस एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

विज्ञापन

कलयुगी मां की करतूत: मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के टेंगराहां उत्तर टोला में गुरुवार दोपहर ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. बच्चे के दादा ने उसकी मां पर बिस्किट में जहर मिलाकर खिलाने का आरोप लगाया है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. दो साल पहले भी एक मां पर अपनी बेटी की हत्या का मामला सामने आ चुका है. उस टाइम कलयुगी मां ने क्राइम पेट्रोल देखकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रॉली बैग से मिली थी लाश

दरअसल, 24 अगस्त 2024 को मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग शास्त्री नगर में ट्रॉली बैग से साढ़े तीन साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था. बच्ची की पहचान गया के चाकन्द बाजार निवासी मनोज लाल की बेटी मिष्टी कुमारी के रूप में हुई थी.

प्रेमी से शादी करने के लिए की हत्या

जांच में बच्ची की मां काजल कुमारी को आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने उसे घटना के अगले दिन गिरफ्तार किया था. पूछताछ में काजल ने कथित तौर पर प्रेमी से शादी करने के लिए बच्ची की हत्या करने की बात कही थी और पुलिस को बताया था कि उसने क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या की योजना बनाई थी.

यह भी पढे़ं:

मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि इलाके में मां ने ही ली अपने मासूम बच्चे की जान, बिस्कुट में मिलाकर दिया जहर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन