गलत पार्किंग पर निजी एंबुलेंस का कटा चालान, कर दी हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

Private ambulance issued challan

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले में सरकारी एंबुलेंस की सेवा 13 दिनों से ठप है. वही अब निजी एंबुलेंस कर्मियों ने भी हड़ताल कर दी है. इससे मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी परेशानी हो गयी है. अस्पताल तक पहुंचने के लिए मरीजों को ठेला, ऑटो, और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है. कई मामलों में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ठेले पर लेटाकर अस्पताल ले जाया गया. बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात अहियापुर पुलिस गलत पार्किंग करने पर 25 से 30 एंबुलेंस का चालान कर दिया. थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व एंबुलेंस चालकों को अल्टीमेटम दे दिया गया था कि अस्पताल के द्वार पर एंबुलेंस पार्क न करे. इसके बाद नहीं मानने पर नो पार्किंग का चालान किया गया है. वहीं चालान काटने के दौरान एक एंबुलेंस ड्राइवर गोलू कुमार को शराब के नशे में पकड़ा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन