पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाने से संगठन को मिलेगी मजबूती : सम्राट
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के लिए बुधवार को रजला स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे.
सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने रजला पहुंचे थे डिप्टी सीएम प्रतिनिधि, कुढ़नी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के लिए बुधवार को रजला स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे. पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का गाजे-बाजे, फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान डिप्टी सीएम ने दर्जनों लोगों को मोबाइल के माध्यम से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी. उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने का निर्देश दिया. कहा कि देश में पीएम और राज्य में सीएम के कुशल नेतृत्व में आमजन का तेजी से विकास हो रहा है. मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये जाएंगे. मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, अभिषेक कुमार प्रिंस, प्रमोद चौधरी, अनल झा, अरविंद सिंह, रंजन मिश्रा, नितेश सिंह, विनोद दास, डॉ. सीडी सिंह, राजेश सिंह, डॉ. देवेंद्र देव, विनय पासवान, अरविंद कुमार सबीन, चुन्नीलाल साह, उदय साह, मनोज पासवान, विभीषण पासवान, रामस्वरूप सहनी, मनीष कुमार पप्पू, शंभू दास, सैलेश साह, अरविंद कुशवाहा, ननकी आलम, कौशल सिंह, पंकज गुप्ता समेत अन्य थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए