मुजफ्फरपुर में बिजली तार तोड़ने का विरोध करने पर गर्भवती महिला को पीटा, बेटे पर चाकू से हमला

Author Shayam kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में बिजली तार तोड़ने का विरोध करने पर गर्भवती महिला को पीटा, बेटे पर चाकू से हमला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गर्भवती महिला से मारपीट, बेटे पर चाकू से हमला,प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना क्षेत्र के चैनपुर वाजीद गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. घर के बाहर बिजली का तार तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने सात माह की गर्भवती महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. इस मामले में पीड़िता मदीना खातून के आवेदन पर मनियारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

विज्ञापन

पेट पर ईंट से वार, बांस-बल्ले से पिटाई

पीड़िता के अनुसार, घटना बीते 11 जुलाई की शाम की है. घर के बाहर लगे बिजली के तार को तोड़े जाने का विरोध करने पर नामजद आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब आरोपियों ने गर्भवती महिला के पेट पर ईंट से वार किया और बांस-बल्ले से बेरहमी से पिटाई की. गंभीर हालत में महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

मां के बाद बेटे पर भी चाकू से हमला

अत्याचार का सिलसिला यहीं नहीं थमा. उसी शाम पीड़िता के बेटे को भी रास्ते में घेरकर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने किसी तरह उसकी जान बचाई.पुलिस ने मदीना खातून और उनके पति मो. अफजल की शिकायत पर कांड संख्या 234/26 के तहत केस दर्ज कर लिया है. थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन