चोरी की बाइक बेचने पहुंचा जेल चौक, पुलिस ने एक शातिर को खदेड़ कर दबोचा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चोरी की बाइक बेचने पहुंचा जेल चौक, पुलिस ने एक शातिर को खदेड़ कर दबोचा

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने के लिए जेल चौक पहुंचे एक शातिर को खदेड़ कर दबोच लिया. उसकी पहचान रामबाग चौड़ी के राजू कुमार के रूप में हुई है. उसका एक साथी अहियापुर के नाजिरपुर के विकास कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने पकड़ाए शातिर के पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद की है. फरार शातिर विकास कुमार की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम की रेड जारी है. मामले को लेकर पीएसआइ सोनू कुमार के बयान पर मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया गया है कि वह रविवार को गश्ती में थे. जेल चौक के पास पहुंचा तो देखा कि दो युवक पुलिस को देखकर भाग रहे हैं. पुलिस टीम की मदद को एक शातिर को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. दूसरा मौके से फरार हो गया. पकड़े गए शातिर राजू कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह अपने साथी विकास के साथ शहर में बाइक चोरी करने का काम करता है. रविवार को वह विकास के साथ जेल चौक पर चोरी की बाइक बेचने के लिए पहुंचा था. इस बीच पुलिस टीम पहुंच गयी और वह पकड़ा गया. पुलिस उसके फरार शातिर की गिरफ्तारी व चोरी की बाइक की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन