फकुली में टायर फटने से पिकअप वैन पलटी, तीन सवार जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
फकुली में टायर फटने से पिकअप वैन पलटी, तीन सवार जख्मी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कुढ़नी
आपके शहर में
विज्ञापन
फकुली थाना क्षेत्र के फकुली चौक के समीप रविवार को पिकअप वैन पलट गयी. इस घटना में चालक समेत तीन सवार जख्मी हो गये. पिकअप पर सेंट्रिंग करने का तख्ता लोड था. बताया जाता है कि वैन का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुढ़नी में भर्ती कराया. जख्मी लोगों में वैशाली जिले के बेलसर ओपी के पकड़ी निवासी राजेंद्र पासवान, श्रवण कुमार और राजा कुमार शामिल है. थानाप्रभारी ललन कुमार ने बताया कि इलाज कराने के बाद सभी पिकअप के साथ अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन