आत्महत्या करने जा रहे युवक को लोगों ने पेड़ से बांध कर पीटा

Updated:
विज्ञापन

आत्महत्या करने जा रहे युवक को लोगों ने पेड़ से बांध कर पीटा

विज्ञापन

युवक की जेब से कैंची, सिगरेट और चूहा मारने की दवा बरामद प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के शरफुद्दीनपुर में प्रेमिका के लिए आत्महत्या करने जा रहे युवक को स्थानीय लोगों ने चोरी के आरोप में पकड़कर उसकी पेड़ से बांध कर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गयी. पूछताछ में बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा था. जब उसके पॉकेट की तलाशी ली गयी तो कैंची, सिगरेट और चूहा मारने की दवा बरामद हुई. वहीं आरोपित ने अपने हाथ का नस भी काट लिया था. उसके बाद पुलिस ने उसकाे सीएचसी बोचहां में भर्ती कराया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपित शरफुद्दीनपुर का ही रहने वाला है. 10 दिन पहले उसने एक बाइक चुरायी थी. बाइक मालिक को जब पता चला तो आरोपित के मामा के घर से बाइक बरामद की गयी. इसके बाद शनिवार को उसे आथर जाने वाले रोड में पकड़ लिया और लोगों ने उसकी बांधकर पिटाई कर दी. टोटो को भी बेचने का आरोप : शरफुद्दीनपुर के गुलाम सरवर ने पुलिस को बताया कि उसने दो दिन पूर्व ही उसे नया टोटो खरीद कर दिया है. सुबह से ही टोटो के बारे में कुछ बता नहीं रहा है. उसके बाद जैसे ही उसकी बांध कर पिटाई करने की सूचना मिली, वह भाग कर आया और टोटो के बारे में पूछा़ लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद उसे आशंका है कि शायद उसकी गाड़ी को आरोपित ने चुपके से बेच दिया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर लाया गया है. पूछताछ में उसने आत्महत्या के प्रयास की बात स्वीकार की है. उसके पास से चूहा मारने वाली दवा और कैंची बरामद हुई है. युवक ने नस काट कर आत्महत्या का प्रयास भी किया था. फिलहाल इलाज के लिए भेजा गया है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन