पसमांदा मुस्लिम समाज के साथ किया छल
Pasmanda cheated Muslim community
मुजफ्फरपुर. पसमांदा मुस्लिम समाज की बदहाली का जिम्मेदार कांग्रेस गठबंधन है : प्रो० डॉ फिरोज पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय संयोजक सह पीएमडीआर एफ के निदेशक प्रो०डॉ॰ फिरोज मंसूरी ने मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के पसमांदा बहुल इलाके मझौलिया चक अब्दुल वाहिद ,मारीपुर पक्की सराय चन्दवारा मिठन पुरा सतपुरा का दौरा किया. कहा की कांग्रेस गठबन्धन ने हमेशा पसमांदा समाज के साथ छल किया है सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्रा कमीशन की ऐतिहासिक रिपोर्ट संसद की मेज पर धूल फांकती रही मगर कांग्रेस के तत्कालीन सरकार ने कोई सुध नहीं लिया.उन्होंने कहा की अगर वह रिपोर्ट पास हो जाती तो पसमांदा मुस्लिम समाज की सामाजिक शैक्षणिक व राजनीतिक स्थिति में व्यापक सुधार हो जाता .
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए