पारू मंडल अध्यक्ष का निधन

Updated:
विज्ञापन

पारू मंडल अध्यक्ष का निधन

विज्ञापन

पारू. भाजपा जिला किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह वर्तमान भाजपा पारू मंडल अध्यक्ष गुड्डू ओझा का निधन मंगलवार की देर रात पटना के एक निजी नर्सिंग होम में हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही उनके गांव समेत जिले के राजनीतिक लोगों में शोक की लहर है. उनके पैतृक गांव प्रखंड फतहपुर पहुंच कर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, विधायक अशोक सिंह, भाजपा नेता शंभु प्रसाद सिंह, शुकुल ठाकुर, सुनील गुप्ता, कृष्ण मुरारी, हरे कृष्णा, टुनटुन भैया, राजद नेता शंकर प्रसाद यादव समेत सैकड़ों लोगों ने अंतिम विदाई दी. पूर्व मंत्री ने कहा कि गुड्डू ओझा के निधन से पारू मंडल का ही नहीं जिले के राजनीति में पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई. दूरभाष पर साहेबगंज विधायक डॉक्टर राजू कुमार सिंह ने कहा कि मैं किसी निजी काम से दिल्ली रहने के कारण मैं भाजपा के कर्मठ नेता गुड्डू ओझा जी के निधन पर अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन