ePaper

जिले की 60 लाख आबादी की सुरक्षा के लिए सिर्फ 25 दमकल की गाड़ी

Updated at : 16 Apr 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
जिले की 60 लाख आबादी की सुरक्षा के लिए सिर्फ 25 दमकल की गाड़ी

जिले की 60 लाख आबादी की सुरक्षा के लिए सिर्फ 25 दमकल की गाड़ी

विज्ञापन

: रामपुर मनी गांव में चार मासूम के जिंदा जलने की घटना से खुली पोल

: सकरा में रहती बड़ी दमकल तो नहीं होती इतनी बड़ी घटना

संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले की 60 लाख से अधिक की आबादी की अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग के पास महज आठ बड़ी और 17 छोटी दमकल गाड़ी है. अप्रैल माह के शुरू होने के साथ ही रोजाना चंदवारा व मोतीपुर फायर स्टेशन में 15 से 20 फायर कॉल पहुंच रहे हैं. आने वाले दिनों में इसकी संख्या और बढ़ने की संभावना है. जिले के बड़े प्रखंड परिसर में फायर ब्रिगेड की फायर मिक्स टेक्नोलॉजी की वाहन की तैनाती की गयी है. लेकिन, अगलगी की सूचना मिलने के बाद जब तक गाड़ी पहुंचती है. आग तबाही मचा चुकी होती है. सकरा प्रखंड के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी गांव में हुई चार मासूम बच्चों की मौत से फायर ब्रिगेड की तैयारी की पोल खुल गयी है. सुबह 10: 30 बजे रामपुर मनी गांव में अगलगी होने की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली. 10: 39 बजे सकरा प्रखंड कार्यालय परिसर से फायर मिक्स टेक्नोलॉजी गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना हुई. जब गाड़ी 11:06 मिनट पर मौके पर पहुंची तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. तुरंत जिला फायर कंट्रोल में सूचना दी तो चंदवारा फायर स्टेशन से चार दमकल, मुसहरी व गायघाट थाने से दमकल रवाना हुई. अग्नि चालक गौरव कुमार व फायरमैन सोनम व रणधीर सिंह ने बचाव कार्य शुरू किया. लेकिन, उनका प्रयास काफी नहीं था. जब तक फायर ब्रिगेड की पूरी टीम पहुंचती, आग चार मासूम बच्चों की जान ले चुकी थी. जानकारी हो कि पूर्व में जिले के हर थाना क्षेत्र में एक- एक फायर ब्रिगेड की फायर मिक्स टेक्नोलॉजी गाड़ी देने की बात मुख्यालय से कही गयी थी. लेकिन, यह बात सिर्फ कागजों तक ही सिमटी रह गयी.

जिले में अगलगी को लेकर यह है हॉट स्पॉट

सकरा, गायघाट, मुसहरी, औराई, विवि, मीनापुर और कटरा जो चंदवारा स्थित फायर स्टेशन के अधीन आता है. वहीं, मोतीपुर फायर स्टेशन के अंदर में जो हॉटस्पॉट है उनमें साहेबगंज, पारू, कांटी व सरैया है.

पेट्रोल पंप पर लगने वाली आग पर काबू पाने एक है फोम टेंडर

जिला अग्निशमन विभाग के पास आठ बड़ी दमकल गाड़ी है. लेकिन, उनके पास मात्र एक फोम टेंडर वाहन है. तीन बड़ी वाटर टेंडर गाड़ी है. चार बड़ी दमकल 15 साल से अधिक पुरानी है. इनकी समय- समय पर मरम्मत करायी जाती है. बताया जाता है कि चंदवारा फायर स्टेशन में 11 फायर मिक्स टेक्नोलॉजी व मोतीपुर में दो बड़ी व छह मिक्स टेक्नोलॉजी वाहन है.

चार साल में फायर स्टेशन का निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू

बेला भगवानपुर में फायर स्टेशन बनाने की घोषणा होने के चार साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. भगवानपुर में जमीन चिन्हित होने के बाद स्वायल टेस्टिंग होकर पुलिस भवन निर्माण विभाग का नक्शा भेज दिया गया है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा. वहीं, बेला में जमीन चिन्हित होने के बाद बियाडा से एनओसी की कार्रवाई अटकी हुई है. दोनों जगह फायर स्टेशन खुलने के बाद चंदवारा फायर स्टेशन से कुछ बोझ घटेगा.

30 फुट से अधिक ऊंचाई पर आग बुझाने को नहीं है सीढ़ी

शहर में बहुमंजिली इमारत की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. लेकिन, अग्निशमन विभाग के पास 30 फुट से अधिक की ऊंचाई पर चढ़कर आग बुझाने के लिए सीढ़ी नहीं है. फायर ब्रिगेड की ओर से हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को लेकर कई बार डिमांड मुख्यालय भेजा जा चुका है. लेकिन, कोई सुनने वाला नहीं है.

जिला अग्निशमन विभाग में 171 कर्मी हैं मौजूद

जिला अग्निशमन विभाग के पास एक सीनियर फायर ऑफिसर, एक सहायक अग्निशमन पदाधिकारी , एक सब ऑफिसर, प्रधान अग्निक- 11, अग्नि चालक 18 व फायरमैन समेत कुल 108 कर्मी चंदवारा फायर स्टेशन में है. वहीं, मोतीपुर फायर सब स्टेशन में एक फायर व एक सब ऑफिसर, तीन प्रधान अग्निक, नौ अग्निक चालक व फायर मैन समेत कुल 63 कर्मी की तैनाती की गयी है. नए जो फायरमैन व वुमैन है. उनको राज्य के बाहर भी अग्नि सुरक्षा को लेकर ट्रेनिंग दी गयी है. यह संसाधन है मौजूद

45 फायर शूट

06 विदिंग ऑपरेटर

02 स्मॉक एक्सजोस्टर

02 लाइटिंग टावर

— अगलगी की घटना होने पर इन नंबरों पर दे जानकारी

डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर :::: 9473191917

जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी ::: 9113130035

मोतीपुर फायर स्टेशन :::: 06223233133, 933445165, 9955640679

अग्निशमन कार्यालय ::: 101, 06212247222

फायर मैन ::: 7485805840, 7485805841, 7485805842

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन