नौ साल की बच्ची के पेट से निकला डेढ़ किलो बाल का गुच्छा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नौ साल की बच्ची के पेट से निकला डेढ़ किलो बाल का गुच्छा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

नौ साल की बच्ची के पेट से करीब डेढ़ किलो बाल निकला है. वह साहेबगंज की रहने वाली है. पेट में दर्द की शिकायत लेकर परिजन उसे एसकेएमसीएच लेकर आये थे. सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बच्ची को भर्ती किया गया. बच्ची के पेट का एक्स-रे किया गया जिसमें कुछ दिखा. इसके बाद डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराया, जिसमें बाल दिखा. बच्ची में खून की कमी थी. उसे खून चढ़ाया गया.

बच्ची का ऑपरेशन किया गया

इसके बाद पेडियाट्रिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार के नेतृत्व में बच्ची का ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद उसके पेट से करीब डेढ़ किलो के बाल का गुच्छा निकला. डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि पिछले सात साल से वह बाल खा रही थी. यह ट्राइकोटिलोमेनिया नामक मनोरोग की बीमारी है.

भूख नहीं लग रही थी

उन्होंने बताया कि मरीज को मनोरोग के डॉक्टर से भी दिखाया जायेगा. ऑपरेशन करने वाली टीम में चाइल्ड सर्जन डॉ. नरेंद्र, एनेस्थीसिया के डॉ. नरेंद्र आदि डॉक्टर की टीम शामिल थे. परिजनों ने बताया कि उसकी बच्ची के पेट में कई महीनों से दर्द था. उसे भूख नहीं लग रहा था. खाना खाने पर उल्टी कर देती थी. इसके बाद डॉक्टर से दिखाया गया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन