रक्सौल : बिजली की चिंगारी से दो बाइक हुईं राख

वीरगंज के आदर्शनगर में मंगलवार को बिजली के ट्रांसफर्मर में आग लगने के कारण उसके नीचे खड़ी दो बाइक पूरी तरह से जल गयी.
रक्सौल . वीरगंज के आदर्शनगर में मंगलवार को बिजली के ट्रांसफर्मर में आग लगने के कारण उसके नीचे खड़ी दो बाइक पूरी तरह से जल गयी. घटना मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. ग्रिनसिटी सामुदायिक सेवा केन्द्र आदर्शनगर के अध्यक्ष जयप्रकाश खेतान ने बताया कि नेपाल इनवेस्टमेंट बैंक के आगे ट्रांसफर्मर में लगी आग ने नीचे खड़ी बाइक को अपने चपेट में ले लिया. इससे बाइक पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गयी. घटना में वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 3 निवासी संजय प्रसाद यादव की काले रंग की पल्सर गाड़ी के साथ-साथ वार्ड नंबर 20 हरपतगंज निवासी मिथलेश प्रसाद यादव की रेड कलर की प्लसर बाइक आग लगने के कारण पूरी तरह से जल गयी. बाद में वीरगंज महानगरपालिका के फायर बिग्रेड की टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. इधर, इस घटना के कारण करीब एक घंटे तक वीरगंज के आदर्शनगर में अफरातफरी मची रही. वीरगंज का आदर्शनगर इलाका मॉर्केटिंग के लिहाज से सबसे अच्छी जगह है, जहां भारी संख्या में भारतीय व नेपाली लोग खरीदारी के लिए पहुंचते है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




