स्नातक में नहीं होगा ऑनस्पॉट एडमिशन, आवंटित कॉलेजों में लेना होगा नामांकन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 9:42 PM
मेधा सूची में आवंटित विद्यार्थियों का नामांकन नहीं ले रहे डिग्री कॉलेज
मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू की ओर से स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए मेधा सूची जारी किए हुए एक सप्ताह बीत चुके हैं. अबतक मेधा सूची में आवंटित विद्यार्थियों में से 10 प्रतिशत ने ही नामांकन कराया है. 15 जून तक ही कॉलेजों में नामांकन लिया जाना है. ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों और कॉलेजों को दिशानिर्देश दिया गया है. कहा गया है कि वे आवंटित कॉलेज में 15 तक हर हाल में नामांकन करा लें. इसबार कॉलेजों में ऑनस्पाॅट नामांकन का विकल्प नहीं मिलेगा. ऐसे में ऑनस्पॉट एडमिशन के चक्कर में वे नामांकन से वंचित भी हो सकते हैं. विश्वविद्यालय को जानकारी मिली है कि कुछ डिग्री कॉलेजों ने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का पेपर लेकर रख लिया है. उनका नाम दूसरे कॉलेज में आवंटित है, लेकिन विद्यार्थियों को ऑनस्पॉट राउंड में अपने यहां नामांकन के लिए यह किया जा रहा है. इसपर विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि विद्यार्थी आवंटित काॅलेज में निर्धारित तिथि तक नामांकन नहीं कराते हैं तो उन्हें इस सत्र में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा. साथ ही मामला सामने आने के बाद ऐसे कॉलेजों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. विश्वविद्यालय का पूरा फोकस सत्र को नियमित समय पर शुरू करने और परीक्षाओं को ससमय समाप्त कराने पर है. ऐसे में नामांकन की प्रक्रिया जून में समाप्त होगी. एक जुलाई से नये सत्र की कक्षाएं भी शुरू करने का लक्ष्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










