ePaper

Muzaffarpur Weather: ठंड ने लिया यू-टर्न, शीतलहर जैसी स्थिति, जानिए आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम?

Updated at : 15 Jan 2025 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather: मौसम विभाग ने एक बार फिर जिले में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है. आज भी मौसम का मिजाज सर्द रहने वाला है. कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. कंपकपाने वाली सर्दी लोगों को महसूस होने वाली है. जानिए लेटेस्ट अपडेट…

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: मकर संक्राति के दिन अचानक जिले में मौसम ने यू टर्न ले लिया. कोल्ड डे की स्थिति हो गई. ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकपा दिया. दिनभर शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही. पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए. लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे. आज भी सुबह की शुरुआत हाड़ कंपाने वाली ठंड से हुई है. लोग जगह-जगह अलाव के सामने बैठे दिख रहे हैं. बाजार में भी चहल-पहल कम है. कड़ाके की ठंड को लेकर मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं अगले दो तीन दिनों तक मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है इसको लेकर विभाग ने रिपोर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं क्या है मौसम को लेकर ताजा अपडेट?

आज कैसा रहेगा मौसम?

बीते 24 घंटे में जिले में शीतलहर जैसी स्थिति देखी गई. दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और रात के न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज यानी बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लोगों को अभी ठंडी हवाओं का एहसास होता रहेगा. हालांकि, धूप की लुकाछिपी जारी रहेगी. बारिश की संभावना नहीं है. 

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जिले की हवा हुई दमघोंटू

नये साल 2025 के 14 दिन गुजर गये हैं. चौंकाने वाली स्थिति यह है कि इस दौरान एक दिन भी शहर की हवा मानक के अनुसार स्वच्छ नहीं थी. जबकि लगभग दिन में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स औसतन ढाई सौ के पार रहा है. यू कहें कि नये साल में लोग लगातार दूषित और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हवा ले रहे हैं. यह हालात तब है, जब शहर नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम में शामिल है. दूसरी तरफ शहर के जनप्रतिनिधि आज यानी सोमवार को बैठक में इस मुद्दे पर भी विचार करेंगे. नगर निगम में होने वाली सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शहर में प्रदूषण के रोकथाम व बचाव के प्रस्ताव को भी शामिल किया गया है. कुल मिला कर शहर में दमघोंटू हवा के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल है. बीते करीब चार साल से हवा को स्वच्छ करने को लेकर दावा किया जा रहा है. लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली है.

ALSO READ: Bihar News: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, क्या है NHAI का प्लान?

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन