Muzaffarpur Weather: पड़ने लगी कड़ाके की सर्दी, 7 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

Updated:
विज्ञापन
Weather News

Muzaffarpur Weather: जिले में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: जिले में अब कंपकपाने वाली ठंड का एहसास होने लगा है. रात के पारे में गिरावट आई है. सुबह शाम कोहरा भी देखने को मिल रहा है. कोहरे की वजह से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. नवंबर के अंतिम सप्ताह तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं देखे गए थे. लेकिन, दिसंबर की शुरुआत ने ही लोगों को अच्छी सर्दी का एहसास करा दिया है. आज, शुक्रवार को भी सुबह शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा. लोगों को कनकनी वाली ठंडी महसूस हुई. हालांकि, 8 बजते-बजते कोहरा छंटने लगा है. आज के मौसम के मिजाज को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम? 

कैसा रहेगा आज का मौसम?

बीते 24 घंटे में मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिला है. सुबह कोहरे की वजह से कनकनी महसूस हुई. वहीं दिन चढ़ते ही अच्छी धूप खिली, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई. दिन के तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिला. दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं रात के तापमान गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं आज के भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की पूरी संभावना है. आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: गोबरसही के बाद आज से बीबीगंज गुमटी बंद, ट्रैक मेंटेनेंस का चल रहा काम 

रविवार से मौसम में बदलाव

मुजफ्फरपुर में आज और कल मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है. रविवार से ठंड में कुछ कमी देखने को मिलेगी. रविवार से रात के न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज होने की संभावना है. दिन में आसमान साफ रहेगा. वहीं शाम में ठंडी हवा चल सकती है. शुक्रवार और शनिवार को रात में लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का एहसास हो सकता है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन